Indian Geography
* सामान्य परिचय
- भारत उतरी गोलर्द्ध में अवस्थित है।
- क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश है।
- भारत का क्षेत्रफल विश्व के कुल क्षेत्रफल का 2.4% है।
- देशांतर रेखाएं समय एवं अवस्थीती को निर्धारित करती है।
- कर्क रेखा भारत के 8 राज्यों से होकर गुजरती है। गुजरात राजस्थान , मध्यप्रदेश , छत्तीसगढ़ , झारखंड , पश्चिम बंगाल त्रिपुरा और मिजोरम।
- भारतीय मानक समय रेखा 5 राज्यों से होकर गुजरती है उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ उड़ीसा और आंध्रप्रदेश।
- भारत की सबसे पश्चिमी बिंदु गौरमाता तथा पूर्वी बिंदु किबिथु के मध्य सूर्योदय एवं सूर्यास्त में लगभग 2 घंटे का अंतर है।
- भारतीय मानक समय रेखा प्रयागराज के निकट मिर्जापुर से होकर गुजरती है।
- भारत का उतरतम बिंदु इंदिरा कॉल ( लद्दाख ) , दक्षिणतम बिंदु इंदिरा प्वाइंट ( ग्रेट निकोबार द्वीप ) पश्चिमी बिंदु गोरमोता या गुहार मोती ( गुजरात ) , पूर्वी बिंदु किविथु ( अरुणाचल प्रदेश ) मुख्य भूमि का दक्षिणतम बिंदु कन्याकुमारी (तमिलनाडु )
- भारत का एकमात्र जिला सोनभद्र ( उत्तर प्रदेश )है जिसकी सीमा 4 राज्यों को स्पर्श करती है।
- भारतीय मानक समय रेखा एवं कर्क रेखा एक दूसरे को छत्तीसगढ़ में काटती है।
- भारत की मुख्य भूमि की तटीय लंबाई 6100 किलोमीटर है।
- म्यांमार की सर्वाधिक सीमा भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य को स्पर्श करती है।
- असम की सीमा कुल 7 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को स्पर्श करती है।
- भारत पाक जलडमरूमध्य जलसंधि द्वारा श्रीलंका से पृथक होता है।
- त्रिपुरा तीन ओर से बांग्लादेश की सीमा से घिरा हुआ है।
- मैकमोहन रेखा भारत और चीन के मध्य उत्तर पूर्व में 27 अप्रैल 1914 को निर्धारित की गई थी। इस रेखा का नामकरण सर हेनरी मैकमोहन के नाम पर किया गया है। वर्ष 1914 में हुए शिमला समझौता में इसे दोनों देशों ने सीमा रेखा के रूप में स्वीकार किया था।
- भारत और पाकिस्तान के मध्य निर्धारित की गई सीमा रेडक्लिफ रेखा के नाम से जानी जाती है। इस रेखा का निर्धारण बॉर्डर के मिशन द्वारा किया गया था इस कमीशन के अध्यक्ष सर श्रील रेडक्लिफ थे इन्हीं के नाम पर इस सीमा का नाम रेडक्लिफ रेखा रखा गया था।
* भारत के महत्वपूर्ण चैनल
- 9 डिग्री चैनल – लक्षदीप और मिनीकाय के मध्य
- 8 डिग्री चैनल – मालदीव और मिनी काय के मध्य
- 10 डिग्री चैनल – अंडमान और निकोबार के मध्य
- ग्रेट या महान चैनल – इंडोनेशिया और निकोबार के मध्य
- पार्क स्ट्रेट – भारत और श्रीलंका के मध्य
* विभिन्न देशों के साथ भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमा की लंबाई
देश लंबाई ( km ) सीमा रेखा
- बांग्लादेश 4096.7 रेडक्लिफ रेखा
- चीन 3488 मैकमोहन रेखा
- पाकिस्तान 3323 रेडक्लिफ रेखा
- नेपाल 1751 रेडक्लिफ रेखा
- म्यांमार 1643 रेडक्लिफ रेखा
- भूटान 699 रेडक्लिफ रेखा
- अफगानिस्तान 106 डूरंड रेखा
* भौतिक विभाजन
- भारतीय उपमहाद्वीप मूलतः गोंडवानालैंड भूखंड का भाग था।
- भूगर्भिक संरचना की दृष्टि से भारत को मुख्यतः तीन भागों में विभाजित किया गया है। 1 – हिमालय पर्वतीय क्षेत्र , 2 – उत्तर का मैदानी भाग , 3 – दक्षिण का प्रायद्वीपीय पठार
- बृहत हिमालय हिमालय की सबसे प्राचीनतम श्रेणी है।
- शिवालिक हिमालय का पर्वत पदीय प्रदेश है।
- लघु हिमालय , महान हिमालय और शिवालिक श्रेणियों के मध्य में स्थित है
- हिमालय की नवीनतम पर्वत श्रेणी शिवालिक है।
- सतपुड़ा पर्वत श्रेणी नर्मदा एवं ताप्ती नदियों के मध्य में स्थित है।
- हिमाद्रि या बृहत हिमालय हिमालय की सबसे ऊंची पर्वत श्रेणी है।
- पीर पंजाल श्रेणी जम्मू कश्मीर में अवस्थित है।
- भारत की प्राचीनतम पर्वत श्रेणी अरावली है।
- माउंट एवरेस्ट को नेपाल में सागरमाथा के नाम से जाना जाता है।
- अरावली अवशिष्ट पर्वत प्रकार की पर्वत श्रेणी है।
- अनाईमुडी दक्षिण भारत की सबसे ऊंची चोटी है।
- नीलगिरी पर्वतमाला का विस्तार तमिलनाडु एवं केरल में है।
- महाराष्ट्र एवं कर्नाटक के मध्य स्थित पश्चिमी घाट को कोंकण तट के नाम से जाना जाता है।
- इलायची की पहाड़ियां केरल एवं तमिलनाडु के मध्य सीमा बनाती है।
- शेवराय पहाड़ियां तमिलनाडु में स्थित है।
- पूर्वी घाट और पश्चिमी घाट परस्पर नीलगिरी पहाड़ियों पर मिलते हैं।
- भारत की सर्वोच्च पर्वत चोटी K2 ( गॉडविन ऑस्टिन ) है।
- काराकोरम श्रेणी को ऊंच एशिया की रीढ के नाम से जाना जाता है।
- विश्व की सर्वाधिक तीव्र ढाल वाली चोटी राकापोशी लद्दाख श्रेणी में स्थित है।
- माना दर्रा उत्तराखंड को तिब्बत से जोड़ता है।
- नंदा देवी शिखर उत्तराखंड में अवस्थित है।
- गुरु शिखर अरावली श्रेणी का उच्चतम पर्वत शिखर है।
- हिमालय पर्वत की एक श्रेणी अराकानयोमा म्यांमार देश में स्थित है।
- कुल्लू घाटी धौलाधार तथा पीर पंजाल पर्वत श्रेणियों के मध्य स्थित है।
- पालघाट दर्रा निलगिरी और अन्नामलाई पहाड़ियों के मध्य स्थित है।
- नाथुला दर्रा सिक्किम में स्थित है।
- लिपुलेख माना एवं नीति दर्रा उत्तराखंड में स्थित है
- रोहतांग दर्रा हिमाचल प्रदेश में स्थित है।
- भारत का सबसे बड़ा हिमनद ( glacier )सियाचिन लद्दाख में है।
- चोराबारी ग्लेशियर केदारनाथ मंदिर के उत्तर में उत्तराखंड में स्थित है।
- अरावली एवं विंध्य श्रृंखलाओं के मध्य मालवा का पठार स्थित है।
- लघु हिमालय एवं शिवालिक श्रेणी के मध्य में विस्तृत समतल संरचनात्मक स्थल को पूर्व में द्वार तथा पश्चिम में दून के नाम से जाना जाता है।
- भारत का औसत समुद्र तल चेन्नई तट से मापा जाता है।
- भारत की समुद्र तट रेखा की कुल लंबाई 7516.6 किलोमीटर है।
- गुजरात राज्य की तटीय सीमा सबसे लंबी है। ( 1214.7 km )
- भारत के नौ राज्य तथा चार केंद्र शासित प्रदेश समुद्री तट रेखा से संलग्न है गुजरात , महाराष्ट्र , कर्नाटक , केरल , तमिलनाडु , पश्चिम बंगाल आंध्र प्रदेश , ओडिशा , गोवा , पांडिचेरी , दमन एवं दीव , अंडमान निकोबार एवं लक्षद्वीप
- प्राचीन भारतीय ऐतिहासिक भूगोल में रत्नाकर हिंद महासागर का नाम है।
- तमिलनाडु व आंध्र प्रदेश के समुद्री तट का नाम कोरोमंडल तट है।
- कन्याकुमारी को केप कोमोरिन के नाम से भी जाना जाता है।
- सैंडल पिक अंडमान और निकोबार दीप समूह में सबसे अधिक ऊंचाई वाली छोटी है।
- अंडमान और निकोबार द्वीप समूह बंगाल की खाड़ी में स्थित है।
- अंडमान निकोबार द्वीप समूह में द्वीपो की संख्या 572 है।
- 10 डिग्री चैनल अंडमान को निकोबार द्वीप से अलग करता है।
- बैरन द्वीप बंगाल की खाड़ी में अवस्थित है।
- श्रीहरिकोटा द्वीप पुलीकट झील के समीप अवस्थित है।
- राम सेतु धनुष्कोड़ी से प्रारंभ होता है।
- लक्षदीप अरब सागर में अवस्थित है।
- लक्ष्यदीप समूह प्रवाल निर्मित है।
- पंबन द्वीप ( रामेश्वरम ) भारत और श्रीलंका के मध्य स्थित है।
- कोरी क्रीक कच्छ के रण में स्थित है।
- सर क्रिक विवाद भारत एवं पाकिस्तान देश के मध्य है।
- बुर्जील व बनिहाल दर्रे पीर पंजाल श्रेणी में स्थित है।
- सतलज एवं सिंधु नदी के मध्य स्थित हिमालय के भाग को कश्मीर हिमालय या पंजाब हिमालय के नाम से जाना जाता है।
* हिमालय के प्रमुख ऊंचे शिखर
शिखर देश ऊंचाई ( मीटर
- माउंट एवरेस्ट नेपाल 8848.86
- काराकोरम ( k2) भारत ( pok ) 8611
- कंचनजंगा भारत नेपाल सीमा 8586
- मकालू नेपाल 8481
- धौलागिरी नेपाल 8167
- नंगा पर्वत भारत 8126
- अन्नपूर्णा नेपाल 8091
- नंदादेवी भारत 7816
- कामेत भारत 7756
- नमचा बरवा तिब्बत 7782
- गुरुला मधाता तिब्बत 7728
* जलवायु ( climate )
- किसी क्षेत्र की जलवायु को निर्धारित करने वाला मुख्य कारक अक्षांशीय अवस्थिति होता है
- जलवायु को नियंत्रित करने वाले कारकों के लिए एक शब्द का प्रयोग किया जाता है जिसका नाम है LANDFORMS
- L – LATITUDE – अक्षांश
- A – ALTITUDE – ऊंचाई
- N – NEARNESS FROM SEA – समुद्र से निकटता
- D – DIRECTION OF WIND – पवन की दिशा
- F – FOREST – वन
- O – OCEAN CURRENTS – समुद्री जलधराएं
- R – RAINFALL – वर्षा
- M – MOUNTAIN – पहाड़ / पर्वत
- S – SOIL – मिट्टी
- भारत में ग्रीष्मकालीन मानसून के प्रवाह दक्षिण पश्चिम से उत्तर पूर्व दिशा की ओर होता है।
- भारत के उत्तरी पश्चिमी मैदाने में शीत ऋतु में पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से वर्षा होती है।
- भारत के पंजाब एवं तमिलनाडु में शरद ऋतु में वर्षा होती है।
- भारत में सर्वाधिक वर्षा पश्चिमी घाट पूर्वी हिमालय तथा मेघालय में होती है।
- भारत में उष्णकटिबंधीय मानसूनी जलवायु पाई जाती है तथा यहां सर्वाधिक वर्षा दक्षिण-पश्चिम मॉनसून द्वारा होती है।
- पश्चिम बंगाल और असम में ग्रीष्म ऋतु में चलने वाली पवनों को स्थानीय भाषा में काल बैसाखी तथा चाय वर्षा कहते हैं।
- भारत में सबसे कम वर्षा वाला स्थान लेह है।
- कोपेन ने वर्ष 1918 में विश्व की जलवायु को 5 वर्गों में विभाजित किया था।
- लू उत्तरी मैदान में पंजाब से बिहार तक चलने वाली शुष्क व पीड़ादायक पवने हैं।
- कॉफी वर्षा एवं चेरी ब्लॉसम का संबंध ग्रीष्म ऋतु के समाप्त होते ही पूर्व मॉनसून की बौछार से है।
- आम्र वर्षा केरल एवं तटीय कर्नाटक राज्य से संबंधित है।
- भारत में दक्षिण पश्चिमी मानसून का समय सामान्यतः जून से सितंबर तक होता है।
- भारत में मानसून का आगमन सबसे पहले केरल राज्य में होता है।
- उत्तरी पूर्वी मानसून से सबसे अधिक वर्षा प्राप्त करने वाला राज्य तमिलनाडु है।
- भारत में सर्वाधिक दैनिक तापांतर राजस्थान के मरुस्थलीय क्षेत्रों में पाया जाता है।
- जेटस्ट्रीम छोभ मंडल के मध्य अक्षांशों में धरातल से 12 किलोमीटर ऊपर पश्चिम से पूर्व दिशा में चलने वाली एक प्रवाह का नाम है।
* मृदा ( soil )
- मृदा शब्द की उत्पत्ति लेटिन भाषा के शब्द सोलन से हुई है इसका शाब्दिक अर्थ होता है फर्श।
- भारत के सर्वाधिक क्षेत्र में जलोढ़ या कछारी मृदा पाई जाती है।
- रेगुर मृदा का अन्य नाम काली मृदा है।
- रेगुर मृदा का सर्वाधिक विस्तार महाराष्ट्र में है।
- मालवा का पठार में काली मृदा की अधिकता है।
- काली मृदा को स्वतः जुताई वाली मृदा भी कहा जाता है। यह मृदा कपास की खेती के लिए उपयुक्त मानी जाती है।
- पीला रंग फेरिक ऑक्साइड के कारण होता है जबकि लाल रंग लोहे के ऑक्साइड के कारण होता है।
- लेटराइट मृदा मुख्यताः केरल कर्नाटक एवं महाराष्ट्र में पाई जाती है।
- लोहे की मात्रा अधिक होने के कारण लेटराइट मृदा दिनों दिन अनुर्वर ( infertile )होती जा रही है।
- लेटराइट मृदा भारत में मुख्यतः मालाबार तटीय प्रदेश ( केरल ) में पाई जाती है।
- मृदा की क्षरीयता को कम करने के लिए जिप्सम का प्रयोग किया जाता है।
- सबसे कम जलधारण क्षमता बलुई दोमट मृदा की होती है।
- पौधों को सबसे अधिक जल चिकनी मृदा से प्राप्त होता है।
- मृदा की उर्वरता बढ़ाने के लिए दलहनी फसल उपजाई जाती है।
- चंबल घाटी का निर्माण अबनलिका अपरदन प्रक्रिया से हुआ है।
- चाय बागानों के लिए लेटराइट मृदा उपयुक्त होती है।
- भारत की मृदा ओं में जस्ता की सर्वाधिक कमी होती है।
- गंगा के मैदान की पुरानी जलोढ़ मृदा बांगर कहलाती है।
- अम्लीय मृदा को कृषि योग्य बनाने हेतु लाइन या चुना का प्रयोग किया जाता है।
- भारत में सर्वाधिक क्षारीय मृदा उत्तर प्रदेश में पाई जाती है।
- लवणीय मृदा में नाइट्रोजन व चूने की लापता पाई जाती है।
- जैव मृदा का रंग नीला अम्लीय व फेरस आयरन के कारण होता है।
- पश्चिमी राजस्थान की मृदा में कैल्शियम की अधिकता पाई जाती है।
- मरुस्थलीय मृदा में नाइट्रोजन तत्व का अभाव पाया जाता है।
- मृदा अपरदन को वनारोपण द्वारा रोका जा सकता है।
- लाल और पीली मृदा अम्लीय प्रकृति की होती है जिसमें नाइट्रोजन , फास्फोरस एवं ह्यूमस ( जैव पदार्थ ) की कमी होती है।
* प्राकृतिक वनस्पतियां ( natural vegetations )
- भारत के सर्वाधिक वृहद क्षेत्र में उष्णकटिबंधीय शुष्क पर्णपाती वन पाए जाते हैं।
- उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन क्षेत्र में औसत वर्षा 200 सेंटीमीटर से अधिक होती है।
- भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण के संस्थापक सर जॉर्ज किंग थे तथा इसकी स्थापना 13 फरवरी 1890 को हुई थी।
- भारत में सिनकोना वृक्ष दार्जिलिंग में पाया जाता है।
- कथा बनाने हेतु खैर वृक्ष की लकड़ी का प्रयोग होता है।
- भारत में वन संरक्षण अधिनियम 1980 में पारित किया गया।
- सागौन तथा साल के वृक्ष उष्णकटिबंधीय आद्र पर्णपाती वनों में पाए जाते हैं।
- पश्चिमी हिमालय की शीतोष्ण पेटी में देवदार वृक्षों का बाहुल्य है।
- बांस की लाठी बांस प्रजाति छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक पाई जाती है।
- भोजपत्र वृक्ष हिमालय में पाया जाता है।
- पलाश के वृक्ष को जंगल की आग भी कहा जाता है।
- मध्यप्रदेश में सागौन के वन पाए जाते हैं।
- समुद्र तल से सर्वाधिक ऊंचाई पर पाया जाने वाला वृक्ष देवदार है।
- चिपको आंदोलन के प्रणेता सुंदरलाल बहुगुणा थे।
- भारतीय वन सर्वेक्षण की स्थापना 1 जून 1981 को हुई थी।
- भारतीय वन प्रबंधन संस्थान की स्थापना 1982 में भोपाल में की गई थी।
- वृक्षों को बचाने के लिए चिपको आंदोलन की शुरुआत उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जनपद से की गई थी।
* भारत के राष्ट्रीय उद्यान
- विलुप्त हो रहे जीवों तथा पेड़ पौधों के जिनो के संरक्षण हेतु नॉर्वे द्वारा अंतरराष्ट्रीय जीन बैंक की स्थापना की जा रही है।
- भारत का सबसे बड़ा वनस्पति उद्यान कोलकाता में स्थित है।
- काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान ( असम ) एक सींग वाले गैंडे के लिए प्रसिद्ध है।
- महात्मा गांधी मरीन राष्ट्रीय उद्यान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अवस्थित है।
- जीवाश्म नेशनल पार्क मंडला ( मध्य प्रदेश ) में अवस्थित है।
- कान्हा राष्ट्रीय उद्यान ( मध्य प्रदेश )रॉयल बंगाल टाइगर के लिए प्रसिद्ध है।
- वर्ष 1974 में नामदफा राष्ट्रीय उद्यान अरुणाचल प्रदेश में स्थापित किया गया।
- बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान ( कर्नाटक )1974 में स्थापित किया गया था।
- नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान ( कर्नाटक ) का परिवर्तित नाम राजीव गांधी राष्ट्रीय उद्यान है।
- नोकरक जैव मंडलीय क्षेत्र मेघालय राज्य में अवस्थित है।
- भारत का प्रथम राष्ट्रीय उद्यान जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान ( उत्तराखंड ) में स्थित है।
- रणथंभौर वन्य जीव विहार राजस्थान में स्थित है।
- भारत का प्रथम गिद्ध प्रजनन केंद्र पिंजौर ( हरियाणा ) में जबकि दूसरा राजभटखवा पश्चिम बंगाल में स्थित है।
- सिमलीपाल वन्य जीव अभ्यारण उड़ीसा राज्य के मयूरभंज जिला में स्थित है।
- भरतपुर पक्षी विहार ( राजस्थान ) भारत में साइबेरियन सारस के लिए प्रसिद्ध है इससे केवलादेव घना पक्षी विहार के नाम से भी जाना जाता है।
- संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2011 से 20 को जैव विविधता दशक घोषित किया है।
- बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान ( मध्य प्रदेश ) की स्थापना 1968 में हुई थी।
- एकमात्र अभ्यारण जहां कश्मीरी स्टैग पाया जाता है वह दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान ( जम्मू-कश्मीर ) है।
- गर्म पानी अभ्यारण असम राज्य में स्थित है।
- क्वागा जेब्रा पशु की विलुप्त प्रजाति है।
- कंचनजंगा राष्ट्रीय पार्क ( सिक्किम ) की स्थापना 1977 में हुई थी
- प्रसिद्ध गिर वन गुजरात में स्थित है।
- गिर वन एशियाई शेर के लिए प्राकृतिक पर्यावरण है।
- भारतीय प्राणी सर्वेक्षण का मुख्यालय कोलकाता में है।
- जंगली गधा कच्छ के रण में पाया जाता है।
- शेर की पूंछ वाला मकाऊ मुख्यतः साइलेंट वैली राष्ट्रीय उद्यान ( केरल ) में पाया जाता है।
- मुदु मलाई पशु विहार कर्नाटक और केरल राज्यों की सीमा पर स्थित है।
- केरल स्थित पेरियार राष्ट्रीय उद्यान हाथी अभ्यारण और बाघ अभ्यारण के लिए भी जाना जाता है।
- मानस वन्य जीव विहार असम राज्य में स्थित है।
- विश्व का एकमात्र तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान के केबुल लामजाओ ( मणिपुर ) है।
- हिम तेंदुआ भारत के सिक्किम राज्य में पाया जाता है।
- सारस उत्तर प्रदेश का राजकीय पक्षी है।
- नल सरोवर पक्षी विहार गुजरात राज्य में स्थित है।
- यूनेस्को द्वारा भारत के 11 जैव मंडल आरक्षित क्षेत्रों को मान्यता प्रदान की गई है।
- गुजरात के कच्छ के रण में स्थित एशिया के सबसे बड़े घास के मैदान का बन्नी ग्राससलैंड है।
- भारत में जैव मंडल आरक्षित क्षेत्र की संख्या 18 है।
- नंदा देवी जैव मंडल आरक्षित क्षेत्र उत्तराखंड राज्य में स्थित है।
- भारत के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में विविध समुद्री पेड़ पौधे तथा जंतुओं को संरक्षित करने के लिए जैव आरक्षित क्षेत्र स्थापित किया गया है।
- भारत के प्रथम जैव मंडल आरक्षित क्षेत्र नीलगिरी को वर्ष 2000 में यूनेस्को द्वारा जैव मंडल आरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया है वर्तमान में कुल 12 जय मंडल आरक्षित क्षेत्र यूनेस्को के नेटवर्क मे शामिल है।
- वाल्मीकि बाघ आरक्षित क्षेत्र परियोजना पश्चिमी चंपारण ( बिहार ) राज्य से संबंधित है।
- क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जैव मंडल आरक्षित क्षेत्र कच्छ का रण एवं सबसे छोटा डिब्रू सैखोवा असम है।
* अपवाह तंत्र ( Drainage system )
- किसी नदी एवं उसकी सहायक नदियों द्वारा प्रवाहित क्षेत्र को अपवाह तंत्र कहते हैं।
- भारत एक नदियों से परिपूर्ण देश है , किसी भी नदी का उद्देश्य होता हैं की वह अपने से बड़ी नदी में या बड़े जल क्षेत्र में जाकर मिले।
सामान्यतः भारत की नदियों को हमलोग दो भागो में बाटते है
- हिमालयन नदी – जो हिमालय से निकलती है और इसमें सालो भर जल होती है।
- प्रायद्वीपीय नदी – दक्षिण भारत से निकलने वाली नदिया प्रायद्वीपीय नदी कहलाती है और ये नदिया वर्षा पर निर्भर करती है ।
- सिंधु नदी – यह नदी तिब्बत के मानसरोवर से निकलती है और जम्मू – काश्मीर ( भारत ) के लेह के पास से गुजरते हुए पाकिस्तान चली जाती है और फिर पाकिस्तान से होते हुए अरब सागर में मिल जाती है। सिंधु नदी की लंबाई 2880 km है जिसमे से केवल 1114 km का नदी क्षेत्र भारत से होकर गुजरती है।
सिंधु की सहायक नदिया
- झेलम , चिनाव , रावी , व्यास , सतलज
- सिंधु जल समझौता 1960 ई. में तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के समय विश्व बैंक की अध्यक्षता में हुई जिसमे
- सिंधु , झेलम और चिनाव का 80% जल पाकिस्तान को और 20% जल भरता को उपयोग करना है।
- रावी , व्यास और सतलज का 80% जल भारत को और 20% जल भरता को उपयोग करना है।
गंगा
- गंगा नदी उत्तराखंड के गंगोत्री या गोमुख से निकलते हुए उत्तर प्रदेश , बिहार , झारखंड में एक छोटा सा हिस्सा और पश्चिम बंगाल होते हुए बांग्लादेश चली जाती है और बंगाल की खाड़ी में गिर जाती है, गंगा नदी की कुल लंबाई 2525 km है।
- उत्तराखंड से ही एक और नदी निकलती है यमुना जो प्रयाग ( इलाहाबाद ) में आकर गंगा से मिल जाती है और इसे हम भारत की सबसे लंबी सहायक नदी कहते है जो को गंगा की सहायक नदी है।
- गंगा का नाम गंगा तब पड़ता है जब अलकनंदा और भागीरथी आकर इसमें मिल जाती है ।
- जब गंगा नदी बिहार, उत्तर प्रदेश से गुजरती है तो कई ऐसी नदिया है जो इसमें आकर मिल जाती है जैसे गंडक, कोसी , बागमती और घाघरा।
- कुछ नदी यमुना में भी आकर मिलती है जैसे की चंबल , बेतवा और केन।
- गंगा नदी जब बांग्लादेश में जाती है तो इसका नाम बदलकर पदमा हो जाता है।
- मानसरोवर झील से ही एक और नदी निकलती है ब्रह्मपुत्र जो तिब्बत अरूणाचल प्रदेश और असम से होते हुए बांग्लादेश चली जाती है और इसे हम भारत की सबसे चौड़ी नदी कहते है।
- माजुली नदी द्विप विश्व का सबसे बड़ा नदी द्विप है जो ब्रह्मपुत्र नदी में ही असम में है और विश्व का सबसे छोटा नदी द्विप उमानंद या मयूर द्विप भी इसी नदी में असम में है।
- जब गंगा नदी बांग्लादेश चली जाती है तो इसे हमलोग पदमा के नाम से जानते है और जब ब्रह्मपुत्र बांग्लादेश में जाती है तो इसे हम यमुना के नाम से जानते है और जब दोनो नदिया आपस में मिल जाती हैं तो इसे हम मेघना के नाम से जानते है।
- जब ये बांग्लादेश से होते हुए गुजरती है तो एक विशाल डेल्टा बनाती है जिसका नाम है सुंदरवन डेल्टा जो की विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा है और यह भारत और बांग्लादेश में भी फैला हुआ है।
- सुंदरवन नाम इसलिए पड़ा क्योंकि यहां एक विशेष प्रकार का मैंगरूव वन पाया जाता है जिसे सुंदरी कहा जाता है और सुंदरी के नाम से ही इसका नाम सुंदरवन पड़ा।
- जब कोई नदी बहती है तो अपने साथ मिटी का गाद लेकर जाती है जब वह मुहाना जहा ये समुद्र में मिलनेवाली होते है वहा मिटी जमा करना शुरू करती है यही मिट्टी के ढेर को हम डेल्टा कहते है।
- छत्तीसगढ़ में स्थित अमरकंटक पहाड़ी से तीन नदी निकलती है सोन, नर्मदा और महानदी।
- नर्मदा पश्चिम दिशा की ओर बहते हुए अरब सागर में जाकर मिलती है।
- महानदी उड़ीसा होते हुए बंगाल की खाड़ी में मिलती है।
- सोन नदी एकमात्र ऐसी नदी है जो दक्षिण दिशा से जाकर गंगा में मिलती है।
- ताप्ती और नर्मदा दो प्रमुख नदियां है जो पश्चिम दिशा की ओर बहती है और ये नदिया रिफ्ट घाटी( भ्रांश) या द्रोणी से होकर बहती है
- नर्मदा नदी मध्य प्रदेश के जबलपुर में धुआंधार जलप्रपात या कपिलधारा जलप्रपात का निर्माण करती है।
- नर्मदा एवं ताप्ती नदियां समुद्री में गिरते हुए ज्वारनदमुख ए एश्चुरी का निर्माण करती है।
- गोदावरी नदी महाराष्ट्र के नासिक से निकलती है और बंगाल की खाड़ी में जाकर मिल जाती है गोदावरी नदी को दक्षिण गंगा या वृद्ध गंगा के नाम से भी जाना जाता है और यह नदी प्रायद्वीपीय भारत की सबसे बड़ी नदी है।
- गोदावरी को दक्षिण गंगा और कावेरी को दक्षिण भारत की गंगा कहा जाता है।
- कृष्णा नदी का महाबलेश्वर के पास पश्चिमी घाट से निकलती है और आंध्र प्रदेश होते हुए बंगाल की खाड़ी में जाकर मिल जाती है।
- कावेरी जल विवाद तमिलनाडु और कर्नाटक राज्य के बीच है।
- शिवसमुद्रम जलप्रपात कावेरी नदी पर बनाया गया है।
- मानस ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी है।
- भागीरथी नदी का उद्गम स्थान गोमुख है।
- लेह सिंधु नदी के दाएं तट पर अवस्थित है।
- गंगा नदी के तट पर स्थित सबसे बड़ा शहर कानपुर है।
- गोमती ( पीलीभीत )गंगा की वह सहायक नदी है जिसका उद्गम स्थान मैदानी भागों में हुआ है।
- सिंधु ब्रह्मपुत्र एम सतलज नदियों का उद्गम स्थल तिब्बत है।
- केदारनाथ के रुद्रप्रयाग के मध्य से मंदाकिनी नदी प्रवाहित होती है।
- मंदाकिनी नदी मुख्य नदी अलकनंदा से संबंधित है।
- बद्रीनाथ का प्रसिद्ध मंदिर अलकनंदा नदी के तट पर स्थित है।
- यमुना नदी का उद्गम स्थान बंदरपूंछ श्रेणी के यमुनोत्री हिमनद है।
- दामोदर, हुगली नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी है।
- भारत के चिनाव नदी ( चिनाव ब्रिज )पर विश्व का सबसे ऊंचा पुल बनाया गया है।
- लूनी नदी भूमिबंधित या अंतरवाही नदी कहलाती है और यह राजस्थान के अरावली पर्वत श्रृंखला से निकलती है और गुजरात के कच्छ में जाकर समाप्त हो जाती है।
- बिहार में निर्मित त्रिवेणी नहर में गंडक नदी से पानी आता है।
- सबसे अधिक मार्ग परिवर्तित करने वाली नदी कोसी है।
- दामोदर नदी छोटा नागपुर पठार के पलामू जिले से निकलती है।
- कपिला नदी कावेरी नदी की सहायक नदी है।
- हंगरी नदी तुंगभद्रा नदी की सहायक नदी है।
- श्रीरंगपट्टनम , शिवसमुद्रम और श्रीरंगम नमक दीपों का निर्माण कावेरी नदी करती है।
- कावेरी नदी का उदगम स्थान ब्रह्मगिरि पहाड़ियों में स्थित है।
- मंदाकिनी नदी चौराबाड़ी ताल नामक झील से निकलती है तथा सोनप्रयाग में बासुकीगंगा से मिलती हुई आगे बढ़ती है।
- साबरमती नदी का उद्गम स्थान अरावली पर्वतमाला है तथा यह आगे जाकर खंभात की खाड़ी ( अरब सागर ) में मिल जाती है।
- माही नदी कर्क रेखा को दो बार काटती है।
- माही नदी मध्य प्रदेश से निकलकर खंभात की खाड़ी (अरब सागर ) में गिरती है।
- हुगली नदी को विश्वास घाती नदी की संज्ञा दी जाती है।
- संकोश नदी असम एवं अरुणाचल प्रदेश के मध्य सीमा बनाती है।
- झेलम नदी का उद्गम कश्मीर के बेरीनाग झरने से होता है।
- एडन नहर दामोदर नदी से निकाली गई है।
* जलप्रपात और झीलें ( waterfalls and lakes )
- कर्नाटक में स्थित गोकक जलप्रपात घटप्रभा नदी पर स्थित है।
- हुंडरू जलप्रपात स्वर्णरेखा नदी पर अवस्थित है।
- सो मुरारी झील लद्दाख में स्थित है।
- जोग जलप्रपात शरावती नदी पर स्थित है।
- चिल्का झील उत्तरी सरकार तट पर उड़ीसा राज्य में स्थित है।
- भारत के चित्रकूट जलप्रपात को नियाग्रा जलप्रपात के नाम से भी जाना जाता है।
- भारत की सबसे बड़ी कृत्रिम झील गोविंद सागर झील है।
- भारत की खारे पानी की सबसे बड़ी झील चिल्का झील ( उड़ीसा ) है।
- दूधसागर जलप्रपात पश्चिमी घाट में गोवा और कर्नाटक की सीमा पर मांडवी नदी पर स्थित है।
- धुआंधार जलप्रपात मध्य प्रदेश के जबलपुर में नर्मदा नदी पर स्थित है।
- वसुधारा जलप्रपात अलकनंदा नदी पर स्थित है।
- पुलीकट झील भारत के 2 राज्य आंध्र प्रदेश तथा तमिलनाडु की सीमा पर स्थित है।
- बुलर झील ( j&k )भारत की मीठे पानी की सबसे बड़ी झील है।
- महाराष्ट्र में स्थित लोनार झील ज्वालामुखी क्रिया से निर्मित झील का उदाहरण है।
- कुंचिकल जलप्रपात भारत का सबसे ऊंचा जलप्रपात है जो कर्नाटक के शिमोगा जिले में बराही नदी पर स्थित है।
* जल संसाधन सिंचाई एवं नेहरे ( water resources, irrigation and canals )
- सिंचित क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में प्रथम स्थान है।
- भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में सर्वाधिक सिंचाई नलकूप द्वारा होती है।
- आधुनिक सिंचाई प्रणाली का जनक मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को माना जाता है।
- भारत में नहर प्रणाली की संकल्पना दिनशा जे. दस्तूर ने प्रस्तुत की थी।
- सरहिंद नहर सतलज नदी से निकल गई है।
- विश्व जल दिवस 22 मार्च तथा राष्ट्रीय जल दिवस 14 अप्रैल को मनाया जाता है।
- सर्वाधिक सिंचित क्षेत्रफल वाले राज्यों का सही क्रम उत्तर प्रदेश , राजस्थान , पंजाब , मध्य प्रदेश एवं आंध्र प्रदेश है।
- हरियाली योजना जल – संभर के विकास से संबंधित है।
- इंदिरा नहर का निर्माण 1958 में प्रारंभ हुआ था।
- फरक्का नहर की जल वहां क्षमता 40000 क्यूसेक है।
- विश्व की सबसे पुरानी व विकसित नहर व्यवस्था भारत में गंग नहर ( गंगा नहर ) है।
- गंग नहर का निर्माण 1927 में हुआ था।
- सारण सिंचाई नहर गंडक नदी से निकाली गई है।
- भारत में सिंचाई का मुख्य स्रोत नलकूप है इसके बाद सर्वाधिक सिंचाई नहरों और तालाबों द्वारा की जाती है।
* बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजनाएं
- भाखड़ा नांगल बांध का निर्माण सतलज नदी पर हुआ है।
- भाखड़ा नांगल बांध हरियाणा पंजाब तथा राजस्थान की एक संयुक्त परियोजना है।
- सरदार सरोवर परियोजना से लाभान्वित होने वाले राज्य गुजरात , महाराष्ट्र , मध्य प्रदेश एवं राजस्थान है।
- दामोदर परियोजना पश्चिम बंगाल और झारखंड राज्य से सम्मिलित है।
- ओंकारेश्वर परियोजना नर्मदा नदी पर स्थित है।
- हीराकुंड बांध महानदी पर उड़ीसा राज्य में है।
- भारत का सबसे पुराना जल शक्ति उत्पादन केंद्र शिवसमुद्रम है।
- तपोवन और बिष्णुगढ़ जल विद्युत परियोजनाए उत्तराखंड राज्य में स्थित है।
- नागार्जुन सागर परियोजना कृष्णा नदी पर है।
- नागार्जुन सागर परियोजना आंध्र प्रदेश / तेलंगाना दो राज्यों में स्थित है।
- बहुउद्देशीय पोलावरम सिंचाई परियोजना उड़ीसा छत्तीसगढ़ आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना राज्यों के मध्य विवादित है।
- गांधी सागर बांध चंबल परियोजना का भाग है।
- जवाहर सागर बांध राजस्थान में स्थित है।
- टिहरी बांध उत्तराखंड में भागीरथी नदी पर निर्मित किया गया है।
- तिलैया मैथान एवं बेलपहाड़ी बांध बराकर नदी पर निर्मित है।
- दामोदर घाटी की स्थापना 1948 में हुई थी।
- भारत में प्रथम जल विद्युत संयंत्र की स्थापना दार्जिलिंग में की गई थी।
- पंचेश्वर परियोजना भारत – नेपाल का संयुक्त उपक्रम है यह उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में काली नदी पर निर्मित की जाएगी।
- जलधाका , चुक्खा , ताला मांगदेहूं जल विद्युत परियोजनाएं भूटान में भारत के सहयोग से निर्मित है।
- महाकाली संधि भारत और नेपाल के मध्य 1996 में हुई थी।
- तेलुगू गंगा परियोजना तमिलनाडु आंध्र प्रदेश तथा कर्नाटक की संयुक्त परियोजना है।
- मयूराक्षी परियोजना पश्चिम बंगाल में स्थित है।
- कालपोंग जल विद्युत परियोजना अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में अवस्थित है।
- जवाहरलाल नेहरू ने बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजनाओं को आधुनिक भारत की मंदिर की संज्ञा दी थी।
- अलमट्टी बांध कृष्णा नदी पर निर्मित है।
- भारत में सबसे पुराना जल विद्युत स्टेशन सिद्रापोंग (असम ) है।
- किशनगंगा परियोजना जम्मू कश्मीर में स्थित है।
- मेजा बांध राजस्थान में कोठारी नदी पर है।
- बागलिहार पनविद्युत परियोजना जम्मू कश्मीर में स्थित है।
- सुइल नदी परियोजना हिमाचल प्रदेश में स्थित है।
- कल्पसर परियोजना गुजरात में अवस्थित है।
- तीस्ता जल विद्युत परियोजना सिक्किम राज्य में स्थित है।
- दूलहस्ती जल विद्युत स्टेशन चेनाब नदी पर निर्मित किया गया है।
- तुंगभद्रा परियोजना आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की संयुक्त परियोजना है जो मल्लपुरम के निकट तुंगभद्रा नदी पर स्थित है और यह दक्षिण भारत की सबसे बड़ी बहूउद्देश् नदी घाटी परियोजना है।
- कावेरी नदी के जल बंटवारे का विवाद तमिलनाडु कर्नाटक , केरल और पुडुचेरी के मध्य है।
* कृषि ( agriculture )
- रबी फसल – गेहूं , जौ , चना , मटर , सरसों , मसूर , राई तथा आलू ( बुआई – oct – nov और कटाई – mar – APR )
- खरीफ फसल – चावल , ज्वार , बाजरा , मक्का , तिल , मूंगफली उड़द , कपास , रागी , सोयाबीन ( बुआई – june – July और कटाई – oct – nov )
- जायद फसल – तरबूज , खरबूजा , ककड़ी , खीरा , भिंडी आदि विभिन्न प्रकार की सब्जियों की खेती ( बुआई – mar – apr और कटाई – june -july )
- एग्रीकल्चर शब्द की उत्पत्ति लेटिन भाषा के दो शब्दों से हुई है Agri अर्थात मृदा तथा culture अर्थात कृषि।
- कृषि में युग्म पैदावार का आशय है विभिन्न मौसमों में दो फसलें उगाना।
- भारत में चालू जोतों का सबसे बड़ा औसत आकार राजस्थान में है।
- दक्षिण भारत में उच्च कृषि उत्पादकता का क्षेत्र तमिलनाडु तट पर पाया जाता है।
- भारत में रासायनिक उर्वरकों के दो सबसे बड़े उपभोक्ता उत्तर प्रदेश एवं महाराष्ट्र है।
- भारत में अनुबंध कृषि को लागू करने वाला प्रथम राज्य पंजाब है।
- गेहूं की अच्छी कृषि के लिए मध्यम ताप और मध्यम वर्षा जैसी भौगोलिक दशाएं आवश्यक है।
- चावल की कृषि के लिए 100 सेंटीमीटर से अधिक वर्षा और 25 डिग्री सेल्सियस उच्च तापमान आदर्श जलवायु दशाएं मानी जाती है।
- कल्याण सोना गेहूं की फसल की एक किस्म है।
- भारत की प्रमुख खाद्य फसल चावल है।
- यदि खदानों को सुरक्षित संग्रह सुनिश्चित करना हो तो कटाई के समय उनमें आद्रता अंश 14% से अधिक आद्रता नहीं होनी चाहिए।
- भारत के सर्वाधिक क्षेत्रफल पर धान की कृषि होती है।
- मक्का मुख्यतः खरीफ की फसल है परंतु इसकी खेती वर्षभर की जा सकती है।
- भारत में सर्वाधिक चावल की खेती उत्तर प्रदेश राज्य में होती है।
- भारत के कृष्णा – गोदावरी डेल्टा क्षेत्र को चावल का कटोरा कहा जाता है।
- जया , पदमा , पूसा , सुगंधा – 5 , जमुना आस , बोरो एवं कृष्ण धान की उन्नत किस्म है।
- ग्रीन गोल्ड चाय की किस्म है।
- धान की फसल में नील हरित शैवाल का प्रयोग जैव उर्वरक के रूप में किया जाता है।
- मध्यप्रदेश के खरगोन जिला को कपास की खेती के कारण सफेद सोने का क्षेत्र कहा जाता है।
- भारत के उत्तर प्रदेश को शक्कर का कटोरा कहा जाता है।
- करनाल बंट गेहूं का एक कवक जनित रोग है जो तिलेटिया इंडिका नामक कवक से होता है।
- भारत की सभी फसलों में से गन्ने की फसल के अंतर्गत उसके शुद्ध शकल कृषि क्षेत्र के सिंचित क्षेत्र का प्रतिशत सर्वाधिक है।
- भारत में सोयाबीन का अग्रणी उत्पादक राज्य मध्य प्रदेश है।
- कौशल , मूंगफली फसल की उन्नत प्रजाति है।
- दलहनी फसल में नाइट्रोजन संचित करने की क्षमता सर्वाधिक होती है।
- दलहनी फसलों हेतु कोबाल्ट आवश्यक है।
- नॉर्मल अर्नेस्ट बोरलॉग ( USA )को हरित क्रांति का जनक कहा जाता है।
- एम. एस. स्वामीनाथन, भारत में हरित क्रांति के मुख्य वास्तुकार या जनक।
- हरित क्रांति का सर्वाधिक लाभ गेहूं की फसल के उत्पादन में हुआ।
- हरित क्रांति में मैक्सिकन गेहूं फसल का सर्वाधिक उत्पादन किया गया।
- सर्वाधिक विदेशी मुद्रा चाय फसल की निर्यात से प्राप्त होती है।
- लाल बिग्लन गन्ना फसल का रोग है।
- मूंगा रेशम का उत्पादन संपूर्ण विश्व में केवल भारत के असम में किया जाता है। इस वर्ष 2007 में भौगोलिक संकेतक ( GI )का दर्जा प्राप्त है।
- मक्के की फसल तैयार होने की औसत अवधि 140 दिन होती है।
- दक्षिण भारत में चाय की खेती पश्चिमी घाट की निलगिरी तथा इलायची की पहाड़ियों के निचले डालो पर की जाती है।
- भारत के केरल राज्य को मसाले का बगीचा कहा जाता है।
- लॉन्ग , पुष्पकली से प्राप्त होती है जिसकी सर्वाधिक खेती केरल में की जाती है।
- भारत में काला सोना के रूप में काली मिर्च मसाला जाना जाता है।
- भारत का सर्वाधिक काजू उत्पादक राज्य महाराष्ट्र है।
- शक्तिमान 1 और शक्तिमान 2 मक्का फसल की अनुवांशिक परिवर्तित रूप है।
- वाणिज्यिक स्तर पर केसर का उत्पादन जम्मू और कश्मीर राज्य में होता है।
- ललित , अमरुद फसल की उन्नत किस्म है।
- अदरक के खाने योग्य भाग को प्रकंद कहा जाता है।
- भारत में दालों का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य मध्य प्रदेश है।
- भारत में चाय का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य असम है।
- सोनालिका , अर्जुन एवं सोना गेहूं फसल की उन्नत किस्म है।
- पेंगिंग , मूंगफली फसल के लिए एक लाभकारी प्रक्रिया है।
- झूम कृषि की एक पद्धति है जिसे कर्तन एवं दहन कृषि के नाम से भी जाना जाता है।
- गहन कृषि का तात्पर्य न्यूनतम भूमि में अधिकतम उपज है।
- राजस्थान सरसों एवं बाजार का प्रमुख उत्पादक है।
- भारत के कर्नाटक राज्य में सर्वाधिक कॉफी उत्पादन किया जाता है दूसरे पर केरल तथा तमिलनाडु का स्थान है।
- भारत में तिलहन का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य मध्यप्रदेश है।
- उकठा रोग से चना फसल प्रभावित होती है।
- भारत में जूट की सर्वाधिक खेती पश्चिम बंगाल में की जाती है।
- भारत का सबसे बड़ा कपास उत्पादक राज्य महाराष्ट्र है।
- भारत का सबसे बड़ा रबड़ तथा नारियल उत्पादक राज्य केरल है।
- भारत में तंबाकू का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला राज्य आंध्र प्रदेश है।
- पौधे उगाने के साथ ही मछली पालन करना एक्वापोनिक कृषि के अंतर्गत आता है।
- भारतीय चाय बोर्ड का मुख्यालय कोलकाता में है।
- सर्वाधिक के रेशम उत्पादन करने वाला राज्य कर्नाटक है।
- राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड की स्थापना 1984 में हुई थी।
- सुनहरा रेशा क्रांति का संबंध जूट उत्पादन से है तथा जूट को भारत का स्वर्णिम तंतु कहा जाता है।
* पशुपालन ( Animal husbandry )
- प्रति 100 हेक्टेयर शकल कृष क्षेत्र में मवेशियों की संख्या का घनत्व बिहार राज्य में सबसे अधिक है।
- भारत में सर्वाधिक दूध देने वाली बकरी की नस्ल जमुनापारी है।
- गाय की थारपारकर प्रजाति राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में पाई जाती है।
- विश्व में दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में भारत का प्रथम स्थान है।
- भारत में श्वेत क्रांति का जनक डॉक्टर वर्गीज कुरियन को कहा जाता है।
- मुर्गी के अंडे का कवच कैल्शियम कार्बोनेट ( caco3 ) कब बना होता है।
- विश्व में सबसे अधिक अंडा देने वाली मुर्गी की नस्ले लेगहॉर्न है।
- ऑपरेशन फ्लड का संबंध दूध उत्पादन एवं वितरण से है।
- भैंसों की देसी नस्ल की मुर्रा , नीलीरवि एवं जफराबादी तीन प्रमुख किस्म हैं।
- स्टॉक फार्मिंग पशुओं के प्रजनन से संबंधित है।
- केंद्रीय भेड़ प्रजनन फार्म हरियाणा के हिसार जिले में स्थित है।
- केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान मथुरा( उत्तर प्रदेश ) में स्थित है।
* खनिज संसाधन ( mineral resources )
- भारत का सबसे महत्वपूर्ण खनिज युक्त शैल तंत्र धरवाड़ तंत्र है।
- भारत में लोह अयस्क धारवाड़ क्रम की शैलों में पाया जाता है।
- तांबा का सर्वाधिक उत्पादन मध्यप्रदेश में होता है जबकि इसके सबसे अधिक भंडार राजस्थान में है।
- विंध्य शैलो में चूना पत्थर के वृहद भंडार पाए जाते हैं।
- छत्तीसगढ़ टीन का अग्रणी उत्पादक राज्य है।
- भारत में सर्वोत्तम किस्म का संगमरमर मकराना ( राजस्थान ) में पाया जाता है।
- एशिया का उच्च कोटि का जस्ता एवं शिक्षा अयस्क भंडार भीलवाड़ा ( राजस्थान ) में है।
- केरल के समुद्री तट पर मोनाजाइट परमाणु खनिज पाया जाता है।
- जादूगोड़ा यूरेनियम के लिए प्रसिद्ध है।
- छोटा नागपुर के पठार को भारत के रूर प्रदेश के नाम से जाना जाता है।
- क्वार्ट्ज़िट , बलुआ पत्थर का कायंतरित रूप है।
* ऊर्जा ( Energy )
- भारत में कुल विद्युत ऊर्जा उत्पादन के स्रोतों के अंश का सही अनुक्रम तापीय > जलीय > वायु > आणविक है।
- जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय सौर मिशन 11 जनवरी 2010 में प्रारंभ की गई थी।
- काकरापार परमाणु विद्युत संयंत्र गुजरात राज्य में स्थापित है।
- भारत में पेट्रोलियम का अग्रणी उत्पादक राज्य गुजरात है।
- राणा प्रताप सागर बांध पर विद्युत , गृह कोटा ( राजस्थान ) में स्थापित किया गया है।
- पवन ऊर्जा के उत्पादन में तमिलनाडु राज्य का प्रथम स्थान है।
- भारत में प्रचुर मात्रा में उपलब्ध नाभिकीय ईंधन थोरियम है।
- भारत का गोंडवाना तंत्र शैल तंत्र कोयला भंडारों का प्रमुख क्षेत्र है।
- भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार झारखंड राज्य में पाए जाते हैं।
- भारत के कोयला उत्पादक तीन अग्रणी राज्य छत्तीसगढ़ , उड़ीसा एवं झारखंड है।
- नामचिक नामफुक कोयला क्षेत्र अरुणाचल प्रदेश राज्य में अवस्थित है।
- कोरबा कोयला क्षेत्र छत्तीसगढ़ राज्य में अवस्थित है।
- प्रसिद्ध कोयला क्षेत्र तालचेर उड़ीसा राज्य में स्थित है।
- लिग्नाइट कोयले का विशालतम भंडार तमिलनाडु राज्य में है।
- विश्रामपुर ( छत्तीसगढ़ ) कोयला के खनन के लिए प्रसिद्ध है।
- कोयल का सर्वाधिक उपयोग विद्युत ऊर्जा उत्पादन में होता है।
- भारत में सर्वप्रथम तेल/ऊर्जा संकट 1970 से 1980 के मध्य उत्पन्न हुआ था।
- हाइड्रोजन विजन – 2025 पेट्रोलियम उत्पाद के भंडारण से संबंधित है।
- विश्व के कुल ऊर्जा उत्पादन का एक चौथाई हिस्सा जल विद्युत से उत्पन्न किया जाता है।
- भारत में तेल के अन्वेषण का कार्य ऑयल इंडिया लिमिटेड द्वारा किया जाता है।
- एचबीजे ( HVJ )पाइपलाइन द्वारा प्राकृतिक गैस का परिवहन दक्षिणी बेसिन से होता है
- भारत में अधिकांश प्राकृतिक गैस का उत्पादन मुंबई हाई से किया जाता है।
- KG – D6 बेसिन में प्राकृतिक गैस का वृहद भंडार है।
- कूडनकुलम नाभिकीय ऊर्जा संयंत्र तमिलनाडु राज्य में स्थित है।
- भारत का सर्वप्रथम खनिज तेल का कुआं माकुम ( असम ) में निर्मित किया गया।
- भारत की सबसे पुरानी तेल शोधन इकाई डिगबोई ( असम ) है।
- भारत का 25 वा परमाणु विद्युत संयंत्र रावतभाटा राजस्थान में है।
- ज्वारीय ऊर्जा के उत्पादन के लिए भारत का खंभात की खाड़ी क्षेत्र महत्वपूर्ण है।
- भारत में कुल उत्पादित विद्युत ऊर्जा में परमाणु ऊर्जा का अंश 2.01% है।
- भूटान में भारत के सहयोग से शंकोश , मांगदेछू , चुका तथा ताला जल विद्युत परियोजनाएं स्थापित की गई है।
- भारत के महाराष्ट्र राज्य में बिजली की प्रति व्यक्ति क्षमता और उत्पादकता सर्वाधिक है।
- रामपुर भारत में सौर ऊर्जा प्लांट लगाने वाला प्रथम गांव उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित है।
- भारत में स्थापित विद्युत ऊर्जा स्रोतों में सर्वाधिक ऊर्जा कोयले से प्राप्त होती है तत्पश्चात नवीकरणीय ऊर्जा , जल विद्युत प्राकृतिक गैस एवं परमाणु ऊर्जा का स्थान है।
- भारत में ऊर्जा उत्पादन में सर्वाधिक अंश उष्मीय ऊर्जा का है।
- भारत में मैगनीज के सर्वाधिक निक्षेप महाराष्ट्र राज्य में स्थित है।
- अभ्रक के तीन प्रमुख किस्म श्वेत अभ्रक , पित्त अभ्रक एवं श्याम अभ्रक है।
- भारत में ज्वारीय ऊर्जा की सर्वाधिक संभावनाएं भावनगर ( गुजरात ) पर है।
- ओबरा ताप विद्युत केंद्र की स्थापना रूस के सहयोग से की गई थी।
- सतारा पवन ऊर्जा संयंत्र के लिए प्रसिद्ध है।
- देश का प्रथम सोलर थर्मल पावर स्टेशन ( जैसलमेर ) राजस्थान में स्थापित किया जा रहा है।
- एंथ्रेसिट कोयला की सर्वोत्तम किस्म है इसमें कार्बन की मात्रा लगभग 80 से 95% तक की होती है।
* परिवहन एवं संचार ( Transport and communication )
We will working on more content so stay tuned for latest updates.
If you find any sentence wrong, please inform us through WhatsApp. It may be typing mistake.
Thank you 🙏🙏
Mathematics
- Divisors , Prime factor And Binary number system
- Unit digit
- Lcm & Hcf
- Square root & Cubic root
- Number of zero from last
- Test of divisibility
- Reminder theorm
- Fraction
- simplification
- surds-indices
- ratio-proportion
- Average
- Age problem
- Time-work
- Pipe & Cistern
- percentage
- Profit and loss
- Simple – interest
- Compound interest
- Discount
- partnership
- mixture & alligation
- Speed , distance and time
- Boat & Stream
- Trigonometry
- Height & Distance
- Algebra
- Mensuration
- Geometry