सामान्य परिचय
- भारत उतरी गोलर्द्ध में अवस्थित है।
- क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश है।
- भारत का क्षेत्रफल विश्व के कुल क्षेत्रफल का 2.4% है।
- देशांतर रेखाएं समय एवं अवस्थीती को निर्धारित करती है।
- कर्क रेखा भारत के 8 राज्यों से होकर गुजरती है। गुजरात राजस्थान , मध्यप्रदेश , छत्तीसगढ़ , झारखंड , पश्चिम बंगाल त्रिपुरा और मिजोरम।
- भारतीय मानक समय रेखा 5 राज्यों से होकर गुजरती है उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ उड़ीसा और आंध्रप्रदेश।
- भारत की सबसे पश्चिमी बिंदु गौरमाता तथा पूर्वी बिंदु किबिथु के मध्य सूर्योदय एवं सूर्यास्त में लगभग 2 घंटे का अंतर है।
- भारतीय मानक समय रेखा प्रयागराज के निकट मिर्जापुर से होकर गुजरती है।
- भारत का उतरतम बिंदु इंदिरा कॉल ( लद्दाख ) , दक्षिणतम बिंदु इंदिरा प्वाइंट ( ग्रेट निकोबार द्वीप ) पश्चिमी बिंदु गोरमोता या गुहार मोती ( गुजरात ) , पूर्वी बिंदु किविथु ( अरुणाचल प्रदेश ) मुख्य भूमि का दक्षिणतम बिंदु कन्याकुमारी (तमिलनाडु )
- भारत का एकमात्र जिला सोनभद्र ( उत्तर प्रदेश )है जिसकी सीमा 4 राज्यों को स्पर्श करती है।
- भारतीय मानक समय रेखा एवं कर्क रेखा एक दूसरे को छत्तीसगढ़ में काटती है।
- भारत की मुख्य भूमि की तटीय लंबाई 6100 किलोमीटर है।
- म्यांमार की सर्वाधिक सीमा भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य को स्पर्श करती है।
- असम की सीमा कुल 7 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को स्पर्श करती है।
- भारत पाक जलडमरूमध्य जलसंधि द्वारा श्रीलंका से पृथक होता है।
- त्रिपुरा तीन ओर से बांग्लादेश की सीमा से घिरा हुआ है।
- मैकमोहन रेखा भारत और चीन के मध्य उत्तर पूर्व में 27 अप्रैल 1914 को निर्धारित की गई थी। इस रेखा का नामकरण सर हेनरी मैकमोहन के नाम पर किया गया है। वर्ष 1914 में हुए शिमला समझौता में इसे दोनों देशों ने सीमा रेखा के रूप में स्वीकार किया था।
- भारत और पाकिस्तान के मध्य निर्धारित की गई सीमा रेडक्लिफ रेखा के नाम से जानी जाती है। इस रेखा का निर्धारण बॉर्डर के मिशन द्वारा किया गया था इस कमीशन के अध्यक्ष सर श्रील रेडक्लिफ थे इन्हीं के नाम पर इस सीमा का नाम रेडक्लिफ रेखा रखा गया था।
भारत के महत्वपूर्ण चैनल
- 9 डिग्री चैनल – लक्षदीप और मिनीकाय के मध्य
- 8 डिग्री चैनल – मालदीव और मिनी काय के मध्य
- 10 डिग्री चैनल – अंडमान और निकोबार के मध्य
- ग्रेट या महान चैनल – इंडोनेशिया और निकोबार के मध्य
- पार्क स्ट्रेट – भारत और श्रीलंका के मध्य
विभिन्न देशों के साथ भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमा की लंबाई
देश लंबाई ( km ) सीमा रेखा
- बांग्लादेश 4096.7 रेडक्लिफ रेखा
- चीन 3488 मैकमोहन रेखा
- पाकिस्तान 3323 रेडक्लिफ रेखा
- नेपाल 1751 रेडक्लिफ रेखा
- म्यांमार 1643 रेडक्लिफ रेखा
- भूटान 699 रेडक्लिफ रेखा
- अफगानिस्तान 106 डूरंड रेखा